Showing posts with label sleep. Show all posts
Showing posts with label sleep. Show all posts

Thursday, November 22, 2012

जागो - 2

नींद आने पर
सोते हैं सभी
परन्तु
कुछ लोग
सोते हैं
बिना नींद के भी

नींद आने पर
सोने वाले
जाग जाते हैं
परन्तु
कभी नहीं जागते
बिना नींद के
सोने वाले

आसान होता है
जगाना
शारीरिक रूप से
सोए व्यक्ति को

काश कोई
जगा पाता
उनको जो सोए हैं
मानसिक रूप से

29.9.12.... Shillong

Thursday, June 7, 2012

नींद

मैं थकना चाहता हूँ नींद से, क्यों प्रातः होती है,
मेरी प्रतीक्षा हर दोपहर, प्रारम्भ होती है,
मेरे अपने, मेरे सपने, मेरा संचय, मेरा परिचय,
मैं इतना सोच सकता हूँ, नहीं क्यों रात होती है.

4 May 2012, Shillong