मेरी कविताएं
Showing posts with label
हार
.
Show all posts
Showing posts with label
हार
.
Show all posts
Monday, November 3, 2014
हार-जीत
मैं लड़कर जीतता हूँ
जीतकर लड़ता नहीं हूँ अब
खड़ा हो सोचता हूँ
भीगकर पढता नहीं हूँ अब
अजब सी जीत है
सांसत में अक्सर छोड़ देती है
मैं इतना सोचता हूँ
हार मे ही जीतते हैं सब
==================
Wednesday, May 14, 2014
ताश के पत्ते
ये सारे ताश के पत्ते
अजब जीवन बताते हैं
ये काले लाल फूलों में
बंटी दुनिया दिखाते हैं
कोई राजा कोई इक्का
कोई जोकर कोई छक्का
बस इतना सोच सकता हूँ
ये गिरकर ही जिताते हैं
===================
Friday, February 14, 2014
आस
सो गयी संसद भुलाकर
कृत्य काली रात के
जग गई है आस जन मे
जन्म नव जज्वात के
बर्ष बीता रात भागी
धुंध छटकर बात जागी
सोच सकता हूँ मैं इतना
शह दिखाकर मात के
=======================
Friday, December 28, 2012
शब्द
शब्द दान है शब्द मान है
शब्द भागवत शब्द कुरान है
शब्द सवेरा शब्द सांझ है
शब्द रोशनी शब्द चाँद है
शब्द जीत है शब्द हार है
शब्द आर है शब्द पार है
शब्द पीर है शब्द नीर है
शब्द शाश्वत शब्द नीड़ है
शब्द शक्ति है शब्द बाण है
शब्द ब्रह्म है शब्द प्राण है
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)