Showing posts with label मूल्य. Show all posts
Showing posts with label मूल्य. Show all posts

Thursday, November 12, 2015

बदलाव

बदल जाती है भाषा
बदल जाती है आशा
बदलती हैं परिभाषाएं
बदलती हैं अभिलाषाएं
बदल जाते हैं रूप व स्वरुप
बदलता है भाव व स्वभाव
बदल जाते हैं सम्बन्ध व अनुबंध
बदल जाते हैं कारण व निवारण
बदल जाते हैं विधान व परिधान

बदलते ही स्थान
बदलते ही भूगोल

नहीं बदलता है तो बस 
इतिहास
वर्तमान से परे हुआ इतिहास
नहीं बदलता है
भूत का अनुभव
नहीं बदलते हैं
भूत के मूल्य
भूत के सम्बन्ध

----
11 अगस्त 2015/मेट्रो ट्रेन/दिल्ली

Thursday, September 27, 2012

मैं इतना सोच सकता हूँ - 8


44

मैं सूरज को बुलाता हूँ मुझे जब सांझ लगती है
मगर सब शुष्क मूल्यों सी धरा भी बाँझ लगती है
अजब मौसम गजब वर्षा अजब गर्मी गजब सर्दी
मैं इतना सोच सकता हूँ मुझे क्यों सांझ लगती है

45

मुझे जंगल सुहाता है सभी को खग बताता है
मगर फिर भी पहन कपडे आदमी कह्कहता है
जनम से जानवर होकर मनन से जानवर होकर
मैं इतना सोच सकता हूँ क्यों हर पशु सर झुकाता है

46

मैं सबसे प्रेम करता हूँ मुझे स्नेह भाता है
नहीं कोई मेरा दुश्मन सभी से अच्छा नाता है
सही हों पग सही हो पथ सही गन्तव्य सही जो जग
मैं इतना सोच सकता हूँ मुझे जीवन सुहाता है

18.7.12 Shillong
===========
i.    मैं इतना सोच सकता हूँ - 7  (38-43 CLICK HERE)

ii.   मैं इतना सोच सकता हूँ  - 6 (28-37 CLICK HERE)

iii.  मैं इतना सोच सकता हूँ  - 5 (25-27 CLICK HERE)

iv.  मैं इतना सोच सकता हूँ -      (24 CLICK HERE)

v.   मैं इतना सोच सकता हूँ -      (23 CLICK HERE)

vi.   मैं इतना सोच सकता हूँ -  4 (20-22 CLICK HERE)

vii.   मैं इतना सोच सकता हूँ -     (19 CLICK HERE)

viii.   मैं इतना सोच सकता हूँ -    (18 CLICK HERE)

ix.    मैं इतना सोच सकता हूँ -     (17 CLICK HERE)

x.     मैं इतना सोच सकता हूँ - 3 (12-16 CLICK HERE)

xi.    मैं इतना सोच सकता हूँ -  2 (7-11 CLICK HERE)

xii.   मैं इतना सोच सकता हूँ  - 1  (1-6 CLICK HERE)