Showing posts with label accounts. Show all posts
Showing posts with label accounts. Show all posts

Monday, March 31, 2014

मार्च का महीना

सेमीनारों का महीना 
पहने हारों का महीना  

बैनर पोस्टर का महीना
फ़ाइल फोल्डर का महीना 

पड़ते पर्चों का महीना
छपते चर्चों का महीना

आने जाने का महीना
ताने बाने का महीना

ऐसे वैसों का महीना
रुपये पैसों का महीना

खर्चों खातों का महीना 
जगती रातों का महीना

फर्जीवाड़ो का महीना 
बंद किवाड़ों का महीना 

खुदते गड्ढों का महीना 
लगते अड्डों का महीना 

खिलते फूलों का महीना 
चुभते शूलों का महीना