Showing posts with label Expectation. Show all posts
Showing posts with label Expectation. Show all posts

Thursday, March 14, 2013

आस



66

ओस की बूँदें कहानी लिख रही हैं प्यास पर
ज्यों नहाकर धूप की किरने बुलाएँ घास पर
आँख की बारिश ह्रदय को शुष्क करती जा रही है
सोच सकता हूँ मैं इतना चल रहा हूँ आस पर

------------------------






(47 - CLICK HERE)          (48-50 - CLICK HERE)



Saturday, February 4, 2012

मुझे जो बोलना सिखाती थी
आज चुप बैठ मुझको सुनती है
मेरी बेटी सुना रही है अब
मेरी माँ अब भी ख्वाब बुनती है

27 Jan 2012, Port Blair

Thursday, March 17, 2011

होली 2011

होली  का  हो  हुल्लड़
हाथ  में  हो  कुल्ल्हड़
गाल  पे  हो  गुलाल
नीला,  पीला  और  लाल

हम  सब  झूमें
मस्ती  में  नहायें
प्यार  की  भाषा
सब  सुने  और  सुनाएँ 

छोटी  ही  हो  गोली
नयी  सी  हो  होली
नई  नई सम्भावनायं
सभी  को  होली  की  शुभकामनाएं  .....
शिलांग .... 17 मार्च 2011....

Monday, February 7, 2011

Being Kind

Maybe Yesterday had something to unwind
And though you want yet you cant rewind
Today shall be yesterday tomorrow
So do your best, hence no drive to rewind
and move on, move on till it remains in mind
Remember one thing,

nothing pays more than being KIND

nothing pays more than being KIND.


(posted the above lines to a wall post of Palash (Anu) Shrotryia on Facebook)


He had posted the following lines on 6th Feb 2011:

Maybe redemption has stories to tell
Maybe forgiveness is right where you fell
Where can you run to escape from yourself?
Where you gonna go?

Salvation is here.....I Dare you to Move.

Wednesday, May 19, 2010

प्रतीक्षा

प्रतीक्षा,
कबतक, किसकी और क्यों,
कब, कहाँ, कौन,
हटाएगा
लगा प्रश्नचिन्ह
भविष्य के समक्ष.
कब तक लादना होगा
इस शरीर का भार,
स्वयं के कन्धों पर.

कुछ समय के लिए
बनेगीं बैसाखियाँ,
सहारे का पर्याय,
या फिर
सचमुच, क्या यह सत्य है
कि जीवन काटा जा सकता है,
काठ की बनी
बैसाखियों के सहारे.

कुछ समय के लिए
वर्तमान में किये गए कृत्य,
बैसाखियों को भी सहारा दे सकते हैं,
यदि कहीं द्रश्तिपात हो
अनुकूलता का
द्रष्टिकोण -
अनुकूल अथवा प्रतिकूल
भूत का अनुभव,
सिद्ध हो सकते हैं,
कुछ सहायक,
साफ़ करने मे,
भविष्य पर लगा प्रश्नचिंह.
परन्तु शायद
प्रतीक्षा ही
जीवन का अर्थ नहीं है...
(२८ मई, १९९३, हर्मंन माइनर स्कूल, भीमताल, नैनीताल, उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल)

Friday, April 30, 2010

इक्कीसवीं सदी और गांधीबाद

अनुभूति होती है.
इक्कीसवीं सदी के
भारत की.
जब कभी मैं,
सोचता हूँ,
उसका भविष्य,
देखता हूँ,
घरों मे काम करते मजदूर,
होटलों में,
वर्तन धोते बच्चे,
बेघरबार,
मजबूर,
गुन्गुनातें हैं,
'मेरा घर है स्वर्ग से सुंदर'
मेरा ह्रदय,
अवरूध बतलाता है,
उसका मार्ग,
क्योंकि मैं
गांधीबादी विचारधारा
का व्यक्ति हूँ.
---
अनुभूति होती है,
इक्कीसवीं सदी के
भारत की,
जब कभी मैं,
देखता हूँ,
यह लिखा हुआ कि,
'देखो सुअर फूल तोड़ रहा है'
मेरे विचार से,
विज्ञान इतनी
तरक्की कर रहा है,
आज फूल,
कल स्कूल,
मात्र पावं की धूल,
मेरी आंखें,
मेरी विचारधारा,
अवरूध बतलाती है
उसका मार्ग,
क्योंकि मैं,
गांधीबादी विचारधारा
का व्यक्ति हूँ..
---
अनुभूति होती है,
इक्कीसवीं सदी के
भारत की,
जब कभी मैं,
देखता हूँ,
बस चलाता ड्राईवर,
सिगरेट को मुहं लगाये,
धुआं फेंकता है,
'धूम्रपान निषेध' पर
मेरी आंखें,
अवरूध बतलातीं है,
उसका मार्ग,
क्योंकि मैं,
गांधीबादी विचारधारा
का व्यक्ति हूँ.
---
अनुभूति होती है,
इक्कीसवीं सदी के
भारत की,
जब कभी,
कोई बीमा एजेंट,
जीवन को
असुरक्षित बताता है,
अर्थात
जीवन के आगे
प्रश्नचिंह लगाता है,
मेरी विवशता का
लाभ उठाता है,
मेरी विचारधारा,
अवरूध बतलाती है
उसका मार्ग,
क्योंकि मैं
गांधीबादी विचारधारा
का व्यक्ति हूँ.
---
अनुभूति होती है,
इक्कीसवीं सदी के
भारत की,
जब कभी
मैं देखता हूँ,
व्यक्तियों को,
मित्रों को,
मंदिर के सामने,
मत्था टेकते,
घंटा हिलाते,
हाथ जोडते,
मंदिर से गायब मूर्तियाँ,
मेरी विवशता को
सहलाती हैं,
दान-पात्र मे पड़ा दान,
मेरे लिए
प्रेरणा बन जाता है,
क्योंकि मैं
गांधीबादी विचारधारा
का व्यक्ति हूँ.
---
अनुभूति होती है,
इक्कीसवीं सदी के
भारत की,
जब कभी मैं,
देखता हूँ,
उस कुली को
बजन उठाते, खेती करते
बस कंडक्टर से
लडते-झगडते
शाम को,
मधुशाला के द्वार पर,
मधुबाला के नाम पर,
सोंचता हूँ,
उसका भविष्य,
शोध करवाता है,
अपने विषय पर,
मेरा अध्ययन,
मेरा मस्तिष्ट,
मेरा ह्रदय,
गहनता समझने का
प्रयास करता है,
लेखनी,
थक सी जाती है,
'जियो और जीने दो'
दोहराती है,
समस्त विचारों को
एकत्र बतातीं हैं,
प्रश्न कर जातीं हैं,
क्या! क्या!
तुम गांधीवादी हों,
स्वयं को गांधीवादी कहते हों,
शर्ट और पैंट मे,
सूट और टाई मे,
एक चादर मैली सी,
पैरों मे खडाऊं,
क्या! क्या!!
तुम झूठ कहते हों,
मूर्ख हों,
कष्ट सहते हों,
स्वयं को
गांधीवादी कहते हों,
मेरा सटीक सा उत्तर,
मैं गांधीवादी नहीं,
मेरी विचारधारा
गांधीवादी है,
यहाँ
विचारों की आंधी है,
यहाँ
विचारों की आंधी है...

(२३ दिसम्बर १९८८, तिलक कालोनी, सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश)
हिंदी साहित्य परिषद्, बरेली द्वारा 1988 में पुरुस्कृत रचना

Friday, April 16, 2010

मेरा नेहू

मेरा नेहू, संस्थान महान है

जब जब सूरज उगता है
जब जब चाँद निकलता है 
जैसे जैसे, किरण बड़े
दिन के तेवर और चड़े
कल-कल, थल-थल, बूँद गिरें 
नदी, झील, तालाब भरें 
ऋतुओं का परिवर्तन, एक मेहमान है 
मेरा नेहू, संस्थान महान है
















बंद रखो मुंह, आंखें खोलो
कर्ण-प्रिय भाषा ही बोलो 
आपस मे दीवारें कम हों 
हाथ मिलाकर दिल को टटोलो.
जैसा हों बस, हों जाने दो 
लेकिन दिल मत खो जाने दो 
रिश्तो में इतनी दूरी क्यों 
हल कर लूं इस एक प्रश्न को 
जीवन का बस एक यही अरमान है 
मेरा नेहू, संस्थान महान है.

भिन्न-भिन्न पौधों को सींचें 
भिन्न संस्कृतियों को भींचे
हर कोने का प्रतिनिधित्व है 
हर इक का अपना अस्तित्व है.
देश का कोना-कोना बोले 
समतल बोले, हिमतल बोले 
फिर भी भेदभाव क्यों इनमें 
मुझको तो लगता है जैसे 
मेरा नेहू, इक लघु हिंदुस्तान है 
सबका नेहू, संस्थान महान है.

पूरब से पश्चिम को देखा 
उत्तर-दक्खिन खींची रेखा 
सीमाओं से परे हटाकर 
मानवता का दर्पण देखा.
प्यार दिखाकर बैर भी देखा 
हंसकर देखा, रोकर देखा 
सबकी आँख, भिगोकर देखा 
बिन टांगों का जोकर देखा 
मिटकर देखा, मिटते देखा 
वाक् युद्ध मे, पिटते देखा 
जुड़ते देखे, कुड़ते देखे 
सही मोड़ पर  मुडते देखे 
ऐसा देखा, वैसा देखा 
बिन मूल्यों का पैसा देखा 
छोटे देखे, मोटे देखे 
बिन पैंदे के, लोटे देखे 
लम्बे देखे, पतले देखे 
कुछ सिक्कों पर मचले देखे 
रोते देखा, हंसते देखा 
जंजालों में, फंसते देखा
खाते देखे, पीते देखे
मर-मर कर भी  जीते देखे
झूठे देखे, सच्चे देखे 
सबसे प्यारे, बच्चे देखे 
बच्चे रोशन करें नाम को 
मेरा एक छोटा सा यह अरमान है 
उनका नेहू , संस्थान महान है .

नेहू का , नेहुटा देखा 
बिन फादर का बेटा देखा 
इन्टरनेट का एक्शन देखा 
नेहुटा का इलेक्शन देखा. 
क्लास पदाते, टीचर देखे 
उनके अच्छे, फ्यूचर देखे 
कभी नहीं हड़तालें देखीं 
नहीं चडाते मालें देखीं.
बिल्डिंग देखी, सड़के देखीं 
बिना बात पर, भड़कें देखीं.
इसका देखा, उसका देखा
नेहू ब्रांड का चस्का देखा.
लडते और लड़ाते देखे 
पड़ते और पदाते देखे 
करते और छिपाते देखे 
लिखते और छपाते देखे.
मेरा अनुभव सारा सपना
इसका-उसका, मेरा अपना.
मिलकर रहना, खिलकर रहना
काम करें तो पिलकर रहना.
जीता देखा, हारा देखा
बिन गिनती का पहाड़ा देखा 
सब कुछ देखा, कुछ ना देखा 
आँख खोलकर सपना देखूं 
ऐसी क्या श्रोत्रिय की झूठी शान है 
मेरा नेहू , संस्थान महान है ,
उनका नेहू, संस्थान महान है,
सबका नेहू, संस्थान महान है ….

(18th July 2009, House no L 57, nehu campus, Shillong: Meghalaya)
Tomorrow is nehu foundation day and I have been asked to recite a poem, so this composition took birth…. Thanx to all those events, individuals and objects which have inspired me to compose this.

Saturday, April 10, 2010

I MISS YOU

When I enter our bed room
instead of bed
I look at the broom
more of the clothes to see
and the dust floating
all around the room
I get tempted to touch your clothes
just to console my heart
of your symbolic presence
of your sweet touch
and the feel of that fragrance
you are with me
all the while
when I miss you
I feel your presence.

Becoming impatient at times
waiting for tomorrow
tomorrow of hope,
happiness and
of togetherness
filling smoke all around the room
and trying to stay
in this peculiar smell of smoke
I know I can not choke
getting habituated to it
but I am sure you would appear one day
and this smoke would provide
odour of real life
and would make us gay
my tears would not stop falling
but might have more density
remembering the days of your physical absence
for you it may not make much sense
but I still feel your presence
when I am alone and
when I miss you.

Whenever I go through -
‘when hearts are loyal distances make not difference’
I become assured
of your dear and sweet love
love that comes
from bottom of your heart
love that makes me feel
of your presence inside me
and of course willingly
or unwillingly
my presence within you
inside you
can I feel the way you feel my presence
can I be of any physical help
I wish if I could
I know my presence must be disturbing you
in my absence
may be it may not disturb you
as much as in my presence
I do not want to miss you
in your presence
be far
far off
but do not allow me to miss you
I already have missed you a lot
but I confess honestly
I miss you as much
as if
I do not have life as such
I miss you very much.
I miss you very much.

(14th August 1999, 2:30 am early morning when DD Metro is showing Gumrah hindi movie)

MAY BE OR MAY NOT BE

Counting nights,
without her.
Does she also have nights?
When this counting would end?
And would begin
another counting.
Her nights would end,
with the beginning of our nights.
That counting would be ours.

My days are not numbered,
but nights.
That counting would be for days,
not nights.

Darkness of nights,
and brightness of days,
would reverse in its reflection.

Counting of days for nights,
and counting of minutes for days,
would keep on be there,
till the last breath of life.
Till the theory of
‘Time’
is practiced.


(23rd March 1998 at 11:45am Exam duty in Room No NB(A))

NEW LIFE

Dying,
with an expectation of
New life.

Life,
not a sign of death.
Without its fear and fancy.
Imagining
Life after Death.
Hoping it, to be better
than the present one.

Depending on better tomorrow.
Tomorrow –
always better than today.
Today –
Always better than yesterday.
Past –
Present –
And Future.
When
Death would be Past,
And the Life
Present,
I would wake up,
for that
Fresh beginning of Life.

Life,
which would be unperishable,
but not be so revealing.
Life,
which would be undramatic,
but not be so relieving.
Life, which would be uncrowdy,
but not be so lonely,
So disturbing.


(2nd Dec 1998 – 2:40pm
Exam duty in MPH with Ganguli)

TRANSITION

Sleeping,
Unlike before,
being the same body
And soul,
as before.
Sleeping,
when there is no sleep
in eyes.
Turning right,
turning left,
Marking the eye on the cleft.
Keeping the head,
in and out the quilt,
on and off the pillow,
far off
from the eyes' glow.

Conditioning the body,
for the nights ahead,
and the days,
far behind.
Preparing the bed,
for the weight ahead,
and the sound,
far behind.
Building a Room -
Room inside room,
for sharing happiness
And sorrows
within that room,
not beyond.
Without keeping the eyes,
Full of pond.

From sleepless nights,
to dreamless nights,
The Transition is
Full of Imagination
and Expectation,
Full of commitment
and sacrifice,
And of Devotion too.

2nd Dec 1998 at 3:35pm Exam duty in MPH with Ganguli