Showing posts with label Journey. Show all posts
Showing posts with label Journey. Show all posts

Tuesday, November 14, 2017

Life


[PC: https://www.linkedin.com/pulse/journey-life-lucy-rose/]
---

Full of ups and downs
Day after night and night after day
Sun, moon and stars
Fall, Autumn and Spring
Summer, rains and winters

Pain and pleasure
Grief and happiness
Hope and expectations
Trials and tribulations
Failures and successes

Trust me,
my name is Life.
---

Friday, August 8, 2014

कर्मबल

कर्मवीरों अब उठो देखो खिली सी धूप
ह्रदय खोलो प्रेम की धारा धवल हो रूप
बाजुओं की वीरता का अंत होता काल
ज्ञान के झर बीज पूर्वज बो गए अब ढाल

अब नहीं विश्राम चाहे बीतें शत प्रहर
अब दिशा पकड़ो भुलाकर ऊर्जा का ज्वर
काम का अम्बार पथ से ना करे भ्रमित
प्रण विनय परिश्रम प्रणय प्रतिमूर्ति अमित

कौन बैठा किस भवन किस डाल किस तरुवर
तुम तुम्हारी दृष्टि तुम्हारे तीर तुम्हारे कर
तुम उजाला बन करोगे रौशनी हर घर
याद रखना शाम का ढलना नहीं पथ पर

धूप ओझल हो भला तुम कर्मबल देखो
शाम ढल जाए प्रकृति का रूप कल देखो
चील कौए कीट कीड़े सब प्रकृति के जीव
एक मानव ही जुटा है अभिग्रहण निर्जीव

(प्रो० एस के मिश्र द्वारा निम्न कविता मिली___ उसके उत्तर में उपरोक्त पंक्तियाँ भेजी)

शाम सहसा ढल गयी है 

धूप ओझल हो गयी है । 

जो जहाँ हैं, लौटने को हो रहे तैयार 
काम  का वैसे पड़ा है सामने अंबार 
अब करेंगे, अब करेंगे, हो गयी दुपहर 
सोचने में और गुजरा एक अन्य प्रहर । 

डूबने को जा रहा मसि-सिंधु में संसार  
मच्छरों की फ़ौज़ है उन खिड़कियों के  पार 
हैं वहीं  टकरा रहे चमगादड़ों के पर 
गूँजते हैँ हर तरफ बस झींगुरों के स्वर । 


ऊँघते उल्लू जमे हैँ शाख पर हर ओर 
उस तरफ से आ रहा है शावकों का शोर 
दूर तक दिखता नहीं है रौशनी  का श्रोत 
कर सकेंगे राह रौशन ये निरे खद्योत ?

शाम सहसा ढल गयी है । 

------------
सुधाँशु

Thursday, July 17, 2014

पहिये

हम अब थक चुके हैं
पंचर हो या न हो
हमे रुकना ही पड़ेगा
बिना मुकाम पर पहुंचे


या फिर
देश

संस्थान की तरह
चलते रहेंगे
जुगाड़ से
राम भरोसे
भोले शंकर की कृपा से
जुगाड़ से जोड़े हुए
पंचरों के सहारे
फिर चाहे तपी धूप हो
या
वर्फ से दूधिया सड़क
हमारा काम चलना ही तो है
यही सब सिखाया गया है हमको
चरैवेति-चरैवेति


और तुम
जो मालिक समान
लदे हुए हो हम पर
बिना किये लिहाज
हमारी उम्र का
हमारे कद का
(कद जो कभी हमारा अपना न हो सका)


मानो
हमारी वेदना को जानो
हम अब थक चुके है
हमे चाहिए विराम
यदि पूर्ण नहीं
तो कम से कम
अर्धविराम


कोई नहीं जानता है मुकाम
तुम फिर क्यों चला रहे हो हमे
तुम क्यों नहीं देख पा रहे हो
रिस्ता लहू
तुम संभवतः
जानकार भी अंजान बनने का
कर रहे हो ढोंग


हम पहिये
देखना चाहते हैं तुमको
बनते हुए पहिये
और करना चाहते हैं
तुम पर सवारी
तुमको जताना चाहते हैं
मुकाम पर पहुंचने के लिए
कभी न कभी
हम सभी को बनना पड़ता है
पहिया
और हम इस पूर्वाग्रह से ग्रसित रहते हैं
कि रौंदते रहेंगे पहियों को
बिना किसी डर के
उनके पंचर होने की
लेशमात्र भी आशंका के परे
इसीलिए कभी नहीं पहुँचते हैं
अपने मुकाम पर
जीवन भर चलते रहने के बाद भी


समझो हमारी पीड़ा
हम अब थक चुके हैं
पंचर हो या न हो
हमे रुकना ही पड़ेगा
बिना मुकाम पर पहुंचे


(प्रो० एस के मिश्र द्वारा निम्न कविता मिली___ उसके उत्तर में उपरोक्त पंक्तियाँ भेजी)


पहिये


हम टायर लगे पहिये हैं
जो अपने फेंफड़ों में दम रोके
जेठ की धूप में
तवे सी जलती ऊबड़ खाबड सड़कों पर दौडते
गाड़ी को सर पर लिए
चार गधों को
जिसे सवारी कह्ते हैं
मुक़ाम के क़रीब तक ले जाने के लिए ही
जी रहे हैँ ।


नहीं जानते, कब, कहाँ और किस वज़ह से
हम में से एक
पंक्चर हो जाएगा,
दम तोड़ देगा
बीच सड़क पर
वहां
जहाँ से सवारियों के मुक़ाम
बहुत, बहुत दूर हों
और
पंक्चर बनाने वाले की दूकान
ढूंढे न मिलती हो ।


प्रभु, ऐसा न होने देना
शंकर, तेरा सहारा
बुरे का हो मुँह काला
फ़िर मिलेंगे ।
-------------
सुधाँशु

Tuesday, January 29, 2013

The Home Awaits

Travelers
in uniform
returning
on their annual mission
their own wedding
their daughter’s or son’s
their brother’s or sister’s

on their annual mission
for
planting the seed
or may be
for
implanting the saplings

some
are just preparing
themselves
to deal with the
awe
and obliqueness
as they
rushed after
getting the call
from home

fearing the presence
of irreparable loss

or
after having known
loss is already done

pretending
or showing as if
pretending

carrying the baggage
from far flung places
baggage of
not being able
to have seen the last
of their beloved
of not being able
to have been present
during the last ritual

sharing their bounties
their taste of alcohol
with co travelers
with contractors of food
with government paid
railway staff
for pretentious call
knowing fully well
there are eyes
waiting for them
waiting for the last rites in cases
waiting for making the payments
waiting for partaking
waiting to speak
eye to eye
ear to ear
about the last ride
the battle and the ammunition
the realities of life

these men in uniform
guarding the fence at the borders
dealing with the
atrocities of places
and of unbearable
weather conditions
defending
the self of the state
with pride
under the pressure of
survival and yearning
for life

travel in this train
using this vehicle
to carry
the weight of their tears
the length of their imagination
the diction of their command
the reach of their aspirations
the call

the destination is all same
for all of us
we perhaps
know it well
we use same vehicle
we undertake same journey
we savor same taste
hot and sweet
salty and sour

the train
displaying perfect indifference
to different travelers
to each one of us
with no bias
distributing in perfect proportion
its offerings

it just looks
as if our destinations
are different

i am fully convinced
our destination is same
literally and
practically

and the train
shall take us there
without
our knowledge
irrespective of the destination
mentioned on our paper ticket

it is the journey
which shall decide the destination
and we
thinking
just the other way
concentrating on
the destination as mentioned
on the ticket
shall miss the taste of the journey
might forget to enjoy the journey
might regret later
of not having enjoyed
the speed of the vehicle
the ecstasy of ups and downs
and
the challenges of putting
the right feet
over the right path

the destination is home
which awaits
the arrival
and we
unnecessarily give it a name
home where we go
home
from where we came

for each one of us
the home awaits.

(15 December 2012, 9:50 PM, Rajdhani Express 12425…. Gty – Bareilly… I liked the comment of MrRoelHangsing, who commented on my Facebook status… and the home awaits … these three words caught my eye and helped me to pen down this piece… I have been strongly believing in Journey is more important than the destination, process is more important than the outcome, while I was composing these lines I learnt so vehemently that our destination is Home… we mistake it with the places that we buy the ticket for)

Tuesday, November 22, 2011

घर

जिनके घर हैं
घर में नहीं रहते
जिनके नहीं हैं घर
तलाशते रहते हैं
अपना घर.

(22 Nov 2011...1040 AM, Shillong)

Saturday, January 22, 2011

तीन रुबाइयां

चश्म आँखों ने सफ़र को देखा
मेरी माँ ने हर कहर को देखा
हर फलसफे से प्यार बढकर है
उनकी आँखों ने इस ज़हर को देखा
---
सड़क पर भागते शव को देखा
धुंद मे टिमटिमा पहर देखा
दौडते-भागते कटी हर शब्
रुकते-थकते ये मंज़र देखा
---
भावना आँख से छलकती है
प्यास से रोशनी चमकती है
मेरी बेटी के प्रश्न जैसे हों
उनमे अच्छी सुबह सी दिखती है

(21st Jan 2011, 6:30 AM, travelling from Guwahati to Shillong in Taxi)