Showing posts with label mental sleep. Show all posts
Showing posts with label mental sleep. Show all posts

Thursday, November 22, 2012

जागो - 2

नींद आने पर
सोते हैं सभी
परन्तु
कुछ लोग
सोते हैं
बिना नींद के भी

नींद आने पर
सोने वाले
जाग जाते हैं
परन्तु
कभी नहीं जागते
बिना नींद के
सोने वाले

आसान होता है
जगाना
शारीरिक रूप से
सोए व्यक्ति को

काश कोई
जगा पाता
उनको जो सोए हैं
मानसिक रूप से

29.9.12.... Shillong