मेरी कविताएं
Thursday, July 16, 2015
जीवन सार
यह जीवन सार है मेरा
यही संसार है मेरा
यही प्रारब्ध है मेरा
यही विस्तार है मेरा
मेरा दर्शन मेरी शक्ति
मेरा आशय मेरा साहस
मैं इतना सोच सकता हूँ
यही संचार है मेरा
==================
Sunday, July 5, 2015
चरैवैती-चरैवैती
मैं रूककर सोचता हूँ
सोचकर रुकता नहीं हूँ अब
चरैवैती चरैवैती को अक्सर
सोचता हूँ अब
कभी भी सोचकर रुकने से
पग परिणाम पूंछेंगे
मैं इतना सोचता हूँ
है नहीं कोई भी मंजिल अब
=============
Monday, May 4, 2015
चट्टान
मुझे चट्टान भाती है
अजब दर्शन सुझाती है
वह पत्थर घास में लिपटी
संवरकर मुस्कराती है
सधे सिद्धांत जीवन के
सभी चट्टान होते हैं
मैं इतना सोच सकता हूँ
नहीं वो सर झुकाती है
================
Tuesday, April 21, 2015
दिशा 2
हवा के रुख को देखा
और धुंआ बढनें लगा आगे
दिशा का ज्ञान भूला
शान से चलने लगा आगे
हवा ले चल उडी
गंतव्य अपना दे दिया उसको
मैं हँसता सोचता हूँ
हवा-धुएं में बंध गए धागे
==================
Monday, April 13, 2015
दिशा
मैं घर के द्वार पर बैठा
हवा से बात करता हूँ
लगाकर नाक पत्ती फूल
खुशबू साथ पढता हूँ
ये हिलते पेड़ उडते पक्षी
बहता जल खुला अम्बर
मैं इतना सोचता हूँ
क्यों दिशा की बात करता हूँ
=======================
Tuesday, March 31, 2015
महक
यह चिड़ियों की चहक़
नूतन दिवस संगीत देती है
ये फूलों की महक
निर्मल नई सी प्रीत देती है
न जाने क्यों ये पक्षी
फूल मानव भोज होते हैं
बस इतना सोचता हूँ
ये महक ही जीत देती है
=====================
Saturday, March 7, 2015
दस्तूर
यह क्या दस्तूर दुनिया का
धनी धनवान होते हैं
गरीबी आँख आंसूं पी रहे
शमशान होते हैं
अजब सा द्वन्द रेखाओं में
बंटकर वार करता है
मैं इतना सोचता हूँ
क्यों अगर भगवान् होते हैं
==================
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)