Thursday, March 17, 2011

होली 2011

होली  का  हो  हुल्लड़
हाथ  में  हो  कुल्ल्हड़
गाल  पे  हो  गुलाल
नीला,  पीला  और  लाल

हम  सब  झूमें
मस्ती  में  नहायें
प्यार  की  भाषा
सब  सुने  और  सुनाएँ 

छोटी  ही  हो  गोली
नयी  सी  हो  होली
नई  नई सम्भावनायं
सभी  को  होली  की  शुभकामनाएं  .....
शिलांग .... 17 मार्च 2011....

Monday, February 7, 2011

Being Kind

Maybe Yesterday had something to unwind
And though you want yet you cant rewind
Today shall be yesterday tomorrow
So do your best, hence no drive to rewind
and move on, move on till it remains in mind
Remember one thing,

nothing pays more than being KIND

nothing pays more than being KIND.


(posted the above lines to a wall post of Palash (Anu) Shrotryia on Facebook)


He had posted the following lines on 6th Feb 2011:

Maybe redemption has stories to tell
Maybe forgiveness is right where you fell
Where can you run to escape from yourself?
Where you gonna go?

Salvation is here.....I Dare you to Move.

Sunday, January 30, 2011

घर


घर बनाने मे वक़्त लगता है
घर सजाने मे वक़्त नहीं लगता...

विजय कुमार श्रोत्रिय 

Tuesday, January 25, 2011

नया वर्ष आया

आपकी जो वाणी, उसी की तो जय हो
वाणिज्य वाणिज्य, किसी को ना भय हो 
सभी धन कमायें, सभी धन बढाएं
धरा को सभी हम, कोमल बनायें
पुनीत ने सबके कानो मे गुनगुनाया
नया वर्ष आया नया वर्ष आया....

आपको नव वर्ष की शुभकामनायें... इसी प्रकार नई नई रचनाओं से सभी का मन जीतते रहें...

विजय कुमार श्रोत्रिय
(ये पंक्तियाँ मैने पुनीत जी की निम्न पंक्तियों के उत्तर में लिखी थीं, 31.12.2010)

नया वर्ष आया !!!!!

अरे क्या सुना ,क्या किसी ने सुनाया,
हवा ने मेरे कान, कुछ भुनभुनाया,
मयूरा मना जोर से खिलखिलाया ,
नया वर्ष आया, नया वर्ष आया....1

नयी शक्ति जागृत नयी कामना  है
नए मार्ग पर तीव्र संभावना है,
बढ़ो बस यही वक्त की चाहना है,
ये ही कर्म देवी  की आराधना है,
यही तथ्य गतवर्ष ने गुनगुनाया .
नया वर्ष आया नया वर्ष आया..2

पढ़े हर कोई अन् पढ़ा  जन ना छूटे
मिटे अँधियारा किरण ज्ञान फूटे,
सभी कर कलम हों ना रगड़े अंगूठे
महाजन किसानो का हक अब ना खूँटें
नया वर्ष साक्षर बिगुल है बजाया
नया वर्ष आया नया वर्ष आया...3

सभी रोग मिट जाएँ विकसित हों टीकें
नीरोगी सभी जिंदगी ठीक बीते
ना बच्चा कोई और खांसे व छींके
रहे चंग सब पोलियो ड्रॉप पीके.
नए वर्ष ने स्वस्थ भारत दिखाया
नया वर्ष आया नया वर्ष आया...4

नए ऊँचे महलें  नए कुछ भवन हों
नए फैशनो  के नए पैरहन हों.
नए वाहनों के नए से चमन हों,
नए अर्ज धन के व्यवस्थित जतन हों,
नए वर्ष ने कुछ नया ही सिखाया
नया वर्ष आया नया वर्ष आया..5.

अमीरी बढे पर गरीबी बढे मत,
किसी के बदन पर कोई ऋण चढ़े मत,
कोई भी किसी से कभी भी लड़े मत
दहेजी बलि भेंट बेटी चढ़े मत
नए वर्ष का कंठ क्यों रूंध आया
नया वर्ष आया नया वर्ष आया...6

बहे प्रेम गंगा थमी आंधियां  हों
बमों गोलिओं   से बची वादियाँ हों,
रहे मेल भाई ,नरम भाभियाँ हों,
सभी वीर- जराओं  की  शादियाँ हों,
नए वर्ष ने शांति का पथ सुझाया  ,
नया वर्ष आया नया वर्ष आया....7

- पुनीत द्विवेदी "क्रांतिकारी Indore

Saturday, January 22, 2011

तीन रुबाइयां

चश्म आँखों ने सफ़र को देखा
मेरी माँ ने हर कहर को देखा
हर फलसफे से प्यार बढकर है
उनकी आँखों ने इस ज़हर को देखा
---
सड़क पर भागते शव को देखा
धुंद मे टिमटिमा पहर देखा
दौडते-भागते कटी हर शब्
रुकते-थकते ये मंज़र देखा
---
भावना आँख से छलकती है
प्यास से रोशनी चमकती है
मेरी बेटी के प्रश्न जैसे हों
उनमे अच्छी सुबह सी दिखती है

(21st Jan 2011, 6:30 AM, travelling from Guwahati to Shillong in Taxi)

Thursday, January 6, 2011

भारतीयों की भारतीयता

देखा है
देख रहा हूँ
और
देखूंगा
भारतीयों की भारतीयता
भारत के बाहर.
रूड़ियाँ परम्पराएँ व
सामाजिक मूल्य.
आकाश से साक्षात्कार करते पहाड़
रुड़ियों की भांति
तीब्र गति से बहतीं नदियाँ
घाटियों के मध्य
मूल्यों की भांति
मूल्यों के साथ.

कहाँ से कहाँ
शायद विरोधाभास ही
तय करेगा
विकास की गति.

भूटान
यानी - भूमि पर चट्टान
भारतीयों की आन
और
अभार्तियों की शान.
थिम्पू
राजधानी का रूप
कांग्लुंग
सभ्यता स्वरुप
थिम्पू के लोग
भारतीयों का संयोग
कांग्लुंग कहानी
पानी काला या काला पानी
जब तब बरसात
कहती अपनी बात
सूर्य प्रकाश
दौड़ता आकाश.

कान्ग्लुंग और थिम्पू
किसको बैराग
अपनी-अपनी डपली
अपना-अपना राग
दो समानांतर रेखाएं
अपनी-अपनी व्यथाएं
तुलनात्मक अपवाद
समानताओं की याद
भारतीयों का रूप
बदलता स्वरुप
समय के अनुसार
मूल्यों की हार
आखिर कब तक
चलता रहेगा
आत्मसमर्पण के बाद
आत्महत्या का प्रयास
देखा है, देख रहा हूँ और देखूंगा...

(Banquet Hall, Thimphu: 10:40 AM, 6th April 1996 - during Shercol Indian Teachers' Orientation Programme)

Thursday, December 23, 2010

Ethics, Values and Business

Values, Business and Ethics
Raju and Raja played the tricks

Who is wrong and who is right
who gets the cake and who pays the price

Shuffling papers, shifting chairs
beyond values, get to the pairs

Business profit, profit business
compromising values beyond pareto hiss

Where is the heart and where is the conscience
where is the mind and where is the sense

we can talk, and talk and talk and talk
can we walk the talk and then we walk and talk and walk and talk

Ethics, Business and Values
Gandhi, CKP as Subhash views

Transforming minds, valued leaders
family, culture and self...cheerleaders

Heaven looks bad and hell looks good
shrinking mindsets, go for the good

Values fade and ethics cry
business earns with all that pry

What can we do?

All my kudos to U B S
All my cheers to U B S
All my greetings to U Me and Us
All of us wish for them and pray
Follow ethics, have strong value system.... U Me and They...

(Evening Class Auditorium, Panjab Univ, Chandigarh, 22 Dec 2010, 5:30 PM)